Search This Blog

Friday, February 17, 2017

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती



राजस्थान सरकार शीघ्र ही अपने प्रदेश में बेरोजगारी कम करने का प्रयास करने जा रही है जिसके चलते वह वर्ष 2013 के बाद पुलिस विभाग में 10500 से ज्यादा भर्तियां करने की कोशिश करेगी। इससे पूर्व 2013 में 12 हजार से ज्याद पद पुलिस कांस्टेबल के लिए भरे गए थे। यदि आप बरोजगार है और पुलिस विभाग में कांस्टेबल बनना चाहते हैं तो इस सुनहरे मौके पर नजर रखिए कहीं मौका चूक ना जाए। राज्य सरकार 10539 पुलिसकर्मियों की भर्ती करने जा रही हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए वित्त विभाग को भेजा जाएगा। इससे पहले 2013 में कांग्रेस सरकार के दौरान 12 हजार से अधिक कांस्टेबलों की भर्ती हुई थी। पुलिस के लिहाज से भाजपा सरकार की यह पहली बड़ी भर्ती होगी। गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिले प्रस्ताव पर मंथन किया जा रहा है। इसमें पुलिस मुख्यालय से विभागवार भर्ती की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी जा रही है।

कांग्रेस राज में 31 हजार कांस्टबलों की भर्तियां
पिछले कांग्रेस राज में 30 हजार पुुलिस कांस्टेबलों की भर्ती की गई थी। इनमें 2010 में 8006, 2012 में 12178 कांस्टेबलों की भर्ती निकाली गई थी।

प्रदेश में पुुलिस की स्थिति
प्रदेश में पुलिस के स्वीकृत पदों की संख्या करीब एक लाख है। लेकिन, मौजूदा स्ट्रेंथ करीब 81 हजार है। प्रदेश में एक लाख की आबादी पर 115 पुलिसकर्मी है जबकि, देश का औसत 136 का है। इस लिहाज से देश में हमारा स्थान 24वां है। वहीं क्षेत्रफल की दृष्टि से सौ किमी ​एरिया में औसत 23.7 पुलिसकर्मी हैं। जबकि, देश का औसत 52 है। इस दृष्टि से हम 27वें स्थान पर है।

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.